आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल के फार्माकोलॉजी विभाग के सहयोग से नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा “अंधत्व और दृश्य हानि के नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपयोग किए जाने वाले चिकित्सा उत्पादों के लिए सुरक्षा निगरानी प्रणाली” पर एक जागरूकता कार्यक्रम और व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन नेत्र विज्ञान विभाग के स्थापना दिवस समारोह का अवसर किया गया था ।
कार्यक्रम के वक्ता स्वप्न सामंत, महासचिव, ACOIN, सरोज गुप्ता, अतिरिक्त प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग, एम्स भोपाल, शत्रुंजय शुक्ला, वैज्ञानिक सहायक, आईपीसी गाजियाबाद शिल्पा कौरे, समन्वयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, मेटरियोविजिलेंस, एम्स भोपाल और अहमद नजमी, उप-समन्वयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, मेटरियोविजिलेंस थे । एम्स भोपाल कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में “अंधत्व और दृश्य हानि के नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम” के लिए काम करने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया ।