आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा: मध्यप्रदेश में अल्प वर्षा की वजह से खेतों में खड़ी फसल को लेकर प्रदेश का किसान हलाकान है। किसान के माथे पर चिंता की लकीरें है तो वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री का दायित्व संभाल रहे कमल पटेल स्वयं एक किसान है और वे किसानों का दर्द दिल से जानते हैं। रात- दिन उनको इस बात की चिंता रहती है कि खेतों में खड़ी फसल इस बार अच्छी तो आई है लेकिन एक बारिश की ओर आवश्यकता है। इसी को लेकर वह कभी इंद्र देवता को आदेशित करने के लिए देवाधिदेव महादेव की शरण में जाते हैं। उनको मनाने के लिए विधिवत रुद्राभिषेक करते हैं।भोलेनाथ सुनते भी है।हरदा में बारिश का मौसम भी बना है लेकिन उनकी चिंता पूरे प्रदेश भर की है। इसी जतन को लेकर जब अपने दौरे पर निकले तो रास्ते में गांवो की महिलाएं मां नर्मदा को बारिश लाने की मन्नत लेकर मां नर्मदा के नाभि कुंड (हंडिया नेमावर के बीच) सड़क रास्ते से जा रही होती है तो मंत्री कमल पटेल अपना काफिला रोकते हैं। अच्छी बारिश के लिए मां बेटी तुल्य सभी को साड़ी उड़ाकर उनकी मन्नत पूर्ण हो और शीघ्र ही मां नर्मदा की कृपा से किसानों के ऊपर आया हुआ अल्प वर्षा का संकट शीघ्र टल जाए। ऐसी प्रार्थना वे सभी को साड़ी उड़ाने के साथ चरण छूकर करते हैं।