सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस अवसर योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को योगाचार्य सौरभ शर्मा ने योगाभ्यास कराया l सौरभ शर्मा ने योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान के महत्त्व को समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न प्रकार के आसन जैसे ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया और उनके शरीर पर होने वाले प्रभाव की चर्चा की l कार्य क्रम के अंत में उन्होंने योगनिद्रा का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए जीवन में योग और आहार के महत्त्व को भी समझाया l

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरुण सिंह चौहान के साथ विभिन्न विगागों के निदेशकगण, शिक्षकगण, अधिकारिओं और कर्मचरियों के साथ- साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी योगाभ्यास किया l

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

P R O मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #12व #अवसर #उपस