सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बीएमएचआरसी द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तीसरे दिन जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए गए। शहर के आठों स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स कैंसर, एचपीवी वैक्सीनेशन तथा महिला एवं शिशु आहार संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।

पिपलानी स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विशेष शिविर लगाकर स्त्री रोग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन्स वितरित किए। बीएमएचआरसी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान में योगदान के रूप में किया गया।
स्वास्थ्य केन्द्र क्रमांक 7, बीएमएचआरसी परिसर में विशेष जांच शिविर का आयोजन हुआ, जहां डॉ. ज्योति तुलसानी सहित गायनेकोलॉजी विशेषज्ञों ने महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया। 88 महिलाओं को स्तन कैंसर, गांठों की जांच, आई-ब्रेस्ट उपकरण के उपयोग, सर्विक्स कैंसर और गर्भ स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। अन्य केन्द्रों पर महिलाओं को शिशु आहार और पोषण पर जागरूक किया गया। प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी उत्साहवर्धक है और यह अभियान परिवार व समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसी क्रम में बीएमएचआरसी के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें ओरल कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और बीएमआई की जांच हुई। साथ ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 5.0 के अंतर्गत “कचरे से कला” प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने वेस्ट मटेरियल से सुंदर कलाकृतियां बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
#स्वस्थनारी #सशक्तपरिवार #जागरूकताप्रोग्राम #महिलास्वास्थ्य #भोपाल