सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल के कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीतेन्द्र सिंह पंवार (आई.पी.एस.), डीसीपी (यातायात), भोपाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह यादव, एसीपी (यातायात), भोपाल उपस्थित रहे। बीएमएचआरसी की प्रभारी मनीषा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मानित अतिथियों में बीएमएचआरसी के बीएमएचआरसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अनुराग यादव, सुरक्षा अधिकारी (सेवानिवृत्त) राहुल तिवारी, निशातपुरा थाना प्रभारी श्री मनोज पटवा तथा यातायात प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी गिरीश सारस्वत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीसीपी पंवार ने कहा कि भारत में सर्वाधिक मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। इसका प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी का अभाव तथा उनका उल्लंघन है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस पिछले कई वर्षों से स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और अन्य संस्थानों में जागरूकता अभियान चला रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
#बीएमएचआरसी #सड़कसुरक्षा #जागरूकताकार्यशाला #ट्रैफिकनियम #भोपालसमाचार #सुरक्षितभारत