सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फार्मेसी विभाग बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग मैं वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे आयोजित किया गया था जिसकी थीम – थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट थी । जिसमें प्रोफेसर विवेक शर्मा , डायरेक्टर सीआरआईएम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, प्रोफेसर नीरज गौर, डायरेक्टर बीयूआईटी भोपाल , प्रोफेसर रागिनी गोथलवाल, डायरेक्टर डिपार्टमेंट फार्मेसी, भव्या त्रिपाठी ,रजिस्टार स्टेट फार्मेसी काउंसिल और अविनाश तिवारी, एमडी एमबीबीएस मेडिसिन, काउंटी हॉस्पिटल उपस्थित थे।
उन सभी के द्वारा आज के विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गये। जिनमें मुख्य अतिथि भव्या त्रिपाठी ने हमे डिजिटल लॉकर से संबंधित और फार्मेसी के रजिस्ट्रेशन के विषय के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की और प्रोफेसर रागिनी गोथलवाल, डायरेक्टर ने फार्मेसी शपथ ग्रहण करवाया और आज के विषय में अपने भाव व्यक्त किए और डॉ. रचना अखंड गिरी ने फार्मेसी विभाग ने आज के विषय में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला इसके साथ साथ सभी बच्चों के लिए विभिन्न विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई जिन में क्विज कॉम्पीशन, हर्बल प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन , मॉडल और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में सहयोग दिया और अविनाश तिवारी ने विशेष व्याख्यान के द्वारा छात्रों को आज के विषय से अनुग्रहित कराया जिसमें उन्होंने एंटीबायोटिक और एंटीबायोटिक रजिस्टेंस के बारे में छात्रों को ज्ञान प्रदान किया ।इसके साथ साथ हमारे पूर्व छात्र रावेंद्र गुप्ता ने प्राथमिक चिकित्सा किट दान की जिसे गोद लिए गए गांव कोड़ियां फंदा में बाटा गया।धन्यवाद प्रस्ताव श्रीमान लोकेश परमार के द्वारा दिया गया।और लगभग 200 लोगों द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप करवाया गया। जिसका आयोजन डॉ शरद सिंघई ,संचालक, काउंटी हॉस्पिटल के सौजन्य से किया गया |
#वर्ल्डफार्मासिस्टडे #बरकतउल्लाविश्वविद्यालय #भोपाल #फार्मेसी #स्वास्थ्य