सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेलवे की को-ऑर्डिनेशन रिव्यू मीटिंग महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में तीनों मंडलों—जबलपुर, भोपाल और कोटा—में चलाए जा रहे विशेष संरक्षा अभियानों, ट्रेनों की समयपालनता (पंक्चुअलिटी), सुरक्षित रेल परिचालन, अधोसंरचना विकास कार्यों एवं आयवृद्धि संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई।
महाप्रबंधक ने रेल परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की रफ्तार और समयसीमा में पूर्णता के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन, वेल्डिंग और ट्रैक अनुरक्षण मानकों की समीक्षा, मानसून के दृष्टिगत सुरक्षा तैयारियों की जांच पर बल दिया।
बैठक में आय स्रोतों जैसे यात्री, माल ढुलाई और संड्री आय की समीक्षा हुई। महाप्रबंधक ने ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने और “रेल मदद” पोर्टल के माध्यम से यात्री सुविधाओं के विश्लेषण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने रेल संचालन में मानवीय त्रुटियों और एसेट फेलियर को कम करने, सिग्नल और वेल्डिंग की निगरानी बढ़ाने की बात कही।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री समेत रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे, जबकि मंडल रेल प्रबंधकगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में कैपिटल एक्सपेंडिचर के अधिकतम उपयोग और संरक्षा अभियानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
#पश्चिम_मध्य_रेलवे #रेलवे_समीक्षा #संरक्षा #विकास #रेल_परियोजनाएं #रेल_संचालन #रेल_प्रबंधन #रेल_बैठक