ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  जर्जर हो चुके कोरबा-कुसमुंडा मार्ग की मरम्मत नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। उन्हें आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। 15 दिवस के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं करने पर क्षेत्र के व्यापारियों ने सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर आवागमन में सभी वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर की सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है और भारी वाहनों की आवाजाही से मार्ग में चलना दुश्वार हो गया है। सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय की जा रही है पर आश्वासन के बाद मरम्मत नहीं करने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक व्यावसायी एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक जीएम कार्यालय पहुंचे और महाप्रबंधक संजय मिश्रा से मुलाकात कर मार्ग के मरम्मत कार्य को 15 दिवस के भीतर शुरू कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

साथ ही जर्जर सड़क की वजह से हो रही समस्याओ से अवगत कराया। इस पर जीएम संजय ने अपने सिविल अधिकारी से चर्चा करने उपरांत ही सड़क मरम्मत कार्य के संबंध में आगे कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि यदि समस्या का निदान 15 दिवस के भीतर नहीं किया जाता है तो सड़क पर बैठकर सड़क की लड़ाई लड़ी जावेगी।