जेल में रामगोपाल अग्रवाल से मिले भूपेश बघेल, दस मिनट हुई बातचीत
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ :
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल को सरकार ने गलत तरीके से जेल में बंद कर रखा है। उन्होंने बताया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे थे।
रामगोपाल अग्रवाल कथित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। पांच नवंबर को बिलासपुर हाईकोर्ट से उन्हें शराब घोटाले के एक मामले में जमानत मिली थी। हालांकि, अन्य लंबित मामलों में राहत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।
बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी के मुताबिक, अग्रवाल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, जबकि चार मामले अभी लंबित हैं। वकील का दावा है कि मूल एफआईआर में अग्रवाल का नाम नहीं था और उन्हें पहले से आरोपी बनाए गए व्यक्ति के बयान के आधार पर मामले में शामिल किया गया। उन्होंने कार्रवाई को राजनीतिक बताया है।
दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले में अग्रवाल की भूमिका को लेकर आरोप लगाए हैं। एजेंसी के दावों और बचाव पक्ष की दलीलों पर कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अन्य मामलों में जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो सकेगा।
Hashtags: #ChhattisgarhState #Bhopal #जेल #रामगोपाल #अग्रवाल #मिले #भूपेश #बघेल #मिनट #जेलमेंरामगोपालअग्रवाल