सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का FPO कल यानी गुरुवार (18 अप्रैल) से ओपन हो रहा है। कंपनी इसके जरिए 18,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

निवेशक इसमें 22 अप्रैल तक निवेश कर पाएंगे। अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म GQG पार्टनर्स और SBI म्यूचुअल फंड इस FPO में कुल मिलाकर 80 करोड़ डॉलर (करीब 6,500 करोड़ रुपए) तक निवेश कर सकते हैं।

यह अब तक का सबसे बड़ा FPO

यह अब तक का सबसे बड़ा FPO है। भारतीय मार्केट में अभी सबसे बड़ा FPO यस बैंक का है, जो 15 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज पिछले साल जनवरी में 20 हजार करोड़ रुपए का FPO लाई थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे वापस ले लिया। अगर ऐसा न करती तो अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे बड़े FPO लाने वाली कंपनी होती।

FPO के लिए प्राइस बैंड ₹10 से ₹11 के बीच

कंपनी ने अपने FPO के लिए प्राइस बैंड ₹10 से ₹11 के बीच तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। ऐसे में यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे।

वोडाफोन आइडिया का 5G रोलआउट करने का प्लान FPO का ऐलान के समय वोडाफोन आइडिया ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था कि कंपनी 5G रोलआउट करने, 4G सर्विस को बेहतर करने, टैक्स और बकाया का भुगतान करने के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही यह फंडरेजिंग कंपनी को अपनी कॉम्पिटिटिव पोजिशनिंग में सुधार करने और बेहतर कस्टमर एक्सपीरिएंस प्रोवाइड करने में भी सक्षम बनाएगा।

VI ने एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए

FPO ओपन होने से पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने BSE फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। VI ने इसके लिए 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 491 करोड़ शेयर्स एलॉकेट किए।

निवेशकों में सबसे ज्यादा 26% शेयर GQG पार्टनर्स को मिले हैं, GQG ने इसके लिए 1,345 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ₹772 करोड़, ट्रू-कैपिटल और ऑस्ट्रेलियन सुपर ने ₹331 करोड़ और ₹130 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।

निवेशकों में द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, UBS, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं।