सीएनएन सेंट्रल न्यूज एंड नेटवर्क-आईटीडीसी इंडिया प्रेस / आईटीडीसी न्यूज भोपाल: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO बिडिंग प्रोसेस के आखिरी दिन 22 अप्रैल को 1.08 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।

इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है। VI ने इसके लिए 1,260 करोड़ शेयर्स ऑफर किए थे, जिसके मुकाबले 1,357 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

सबसे ज्यादा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का सब्सक्रिप्शन

अलग-अलग कैटेगरी में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (QIBs) ने 1.48 गुना,नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 2.04 गुना बोली लगाई है। जबकि, रिटेल निवेशकों ने 0.44 गुना सब्सक्राइब किया है।

रिटेल निवेशकों के लिए यह 18 अप्रैल को ओपन हुआ था। इससे पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल 5G सर्विस रोलआउट करने के लिए करेगी।

अगर आप भी इस FPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं…

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इस FPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने FPO का प्राइज बैंड ₹10-₹11 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 18172 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹199,892 इन्वेस्ट करने होंगे।

VI ने एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए

FPO ओपन होने से पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने BSE फाइलिंग में बीते दिन इस बात की जानकारी दी थी। VI ने इसके लिए 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 491 करोड़ शेयर्स एलॉकेट किए।

निवेशकों में सबसे ज्यादा 26% शेयर GQG पार्टनर्स को मिले हैं, GQG ने इसके लिए 1,345 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ₹772 करोड़, ट्रू-कैपिटल और ऑस्ट्रेलियन सुपर ने ₹331 करोड़ और ₹130 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।

निवेशकों में द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, UBS, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं।