आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चाइनीज टेक कंपनी वीवो ने नई कैमरा फोन सीरीज वीवो x100 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसमें वीवो X100 और वीवो X100-प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं। वीवो x100 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50MP का 1-इंच Sony IMX989 VCS बायोनिक सेंसर मिलता है।

कंपनी ने वीवो X100-प्रो को एक स्टोरेज वैरिएंट और वीवो X100 को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹63,999 है। वहीं वीवो X100-प्रो को बायर्स ₹89,999 में खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। दोनों फोन की सेल 11 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो ICICI और SBI कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। दोनों फ्लैगशिप मोबाइल फ्लिपकार्ट, वीवो स्टोर और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर सेल होंगे।

वीवो X100 और X100-प्रो: स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले : वीवो X100 और वीवो X100 प्रो में 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।

प्रोसेसर : दोनों फोन में परफॉर्मेंस के लिए 4 नैनो मीटर प्रोसेस बेस्ड मीडियाटेक डाइमेनसिटी 9300 चिपसेट लगा है और ग्राफिक्स के लिए इम्मोर्टलिस-G720 GPU दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम : वीवो X100 सीरीज के मोबाइल लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर बेस्ड हैं।

रैम+स्टोरेज : स्टोरेज की बात करें तो कंपनी ने वीवो X100 में दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB+256GB और 16GB+512GB दिए हैं। जबकि X100-प्रो को 16GB+512GB के सिंगल स्टोरेज में लॉन्च किया है।

कैमरा : वीवो X100 के रियर पैनल पर Zeiss-ऑपरेटेड OIS और LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का सोनी IMX920 VCS बायोनिक प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64MP का OIS, 100x तक डिजिटल जूम वाला टेलीफोटो मैक्रो लेंस शामिल है। वीवो X100 प्रो में Zeiss-ऑपरेटेड OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP का 1-इंच सोनी IMX989 VCS बायोनिक सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP का 1/2 इंच का APO टेलीफोटो कैमरा, OIS, 100x तक डिजिटल जूम मैक्रो मोड मौजूद है। यही नहीं इसमें एक समर्पित V3 इमेजिंग चिप भी दी गई है।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : वीवो X100 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि वीवो X100 प्रो 5400mAh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर, 50W का वायरलेस चार्जर और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

अन्य : दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, डस्ट और पानी से सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग और हाई-फाई ऑडियो टेक्नीक जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।