आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारत में जल्द वीवो V29 सीरीज लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Vivo V29 5G और Vivo V29 Pro 5G स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, वीवो ने अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्मार्टफोन को टीज किया है, लेकिन लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है।
टीजर के अनुसार, फोन अल्ट्रा स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले और बॉडी पर 3डी पार्टिकल डिजाइन मिलेगी। V29 सीरीज के 5G स्मार्टफोन की थिकनेस 0.746 CM और वेट 186 ग्राम होगा।
इसके अलावा कंपनी ने अभी तक फोन के किसी और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारियां सामने आ गई हैं। आइए इन्हीं रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो V29 सीरीज के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
वीवो V29 सीरीज : एक्सपेक्टेड प्राइस
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी वीवो V29 सीरीज को भारत में 32,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।
वीवो V29 सीरीज : स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले : वीवो V29 सीरीज में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। डिस्प्ले में 2800 × 1260 पिक्सल की रेजोल्यूशन मिलेगी।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्रायमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 50MP का कैमरा दिया जा सकता है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर : परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो ग्लोबल वैरिएंट में मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी मिल सकती है।