सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल ने क्षेत्रीय निदेशालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भोपाल के सहयोग से विद्यार्थियों और आम जनता के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करके विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।
कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ और ‘रंगोली बनाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 229 विद्यार्थियों ने भाग लिया और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने भाग लिया। इसके अलावा, क्षेत्रीय निदेशालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल द्वारा एक प्रदर्शन कॉर्नर लगाया गया, जिसमें वायु गुणवत्ता मापन हेतु PM-2.5, PM-10 कणों और गैसीय प्रदूषकों के परीक्षण उपकरण, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की जानकारी एवं ‘समीर’ ऐप का उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक और उनके पर्यावरण अनुकूल विकल्प, जल गुणवत्ता निगरानी और परीक्षण की विधियाँ, ध्वनि प्रदूषण मापन तकनीक तथा सरकार की ‘मिशन लाइफ (LiFE – Lifestyle for Environment)’ पहल की जानकारी थी ।

इस कार्यक्रम में एक सेल्फी पॉइंट कॉर्नर और हस्ताक्षर अभियान (सिग्नेचर कैंपेन) भी आयोजित किया गया, जिससे प्रतिभागियों की सहभागिता और अधिक उत्साहजनक रही।

प्रतियोगिताओं के सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में कुल 348 आगंतुकों ने भाग लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक, गृहणियाँ एवं आम नागरिक शामिल थे।
#विश्व_पृथ्वी_दिवस #भोपाल #विज्ञान_केंद्र #पर्यावरण_संरक्षण #प्रदूषण_नियंत्रण #शैक्षिक_कार्यक्रम #छात्र_गतिविधियाँ