सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रो खेमसिंह डहेरिया कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर कहा की उदारीकरण के इस युग में हिंदी विश्व पटल पर अपना सिक्का जमा चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में मान्यता दे दी है एवं नए सर्वे के अनुसार हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बन गयी हे। हिंदी अन्य देशों में भी पर्याप्त संख्या में लोगों द्वारा लिखी, बोली और समझी जाती हे।
हिंदी राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनने की और अग्रसर हे। निटर भोपाल के निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी ने कहा की हिन्दी,भारतीय संस्कृति का आधार है इसमें भारत का वैभव रचा बसा है। आइये हम सभी हम अपने दिन प्रतिदिन के कार्यों में हिंदी का व्यापक प्रयोग करने का संकल्प लें । हिंदी पखवाड़ा में निटर भोपाल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी इनके विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया। विभिन्न प्रतियोगताओं के निर्णायक मंडल से सदस्य वंदना त्रिपाठी, अशोक शर्मा उपस्थित थी। संस्थान में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुप्रयक्त विज्ञान विभाग को चल शील्ड प्रदान की गयी जिसे विभाग के अध्यक्ष प्रो पी के पुरोहित एवं अन्य सदस्यों ने ग्रहण किया। कार्यक्रम की समन्वयक वंदना सोमकुंवर थी एवं संचालन शोभा लेखवानी एवं संजय त्रिपाठी ने किया।