आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : IT कंपनी विप्रो ने आज यानी 12 जनवरी को Q3FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% की गिरावट के साथ ₹2,694 करोड़ रहा है। यह लगातार चौथी तिमाही है, जब कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट रही है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹22,205 करोड़ रहा है। सालाना आधार पर इसमें 4.4% की गिरावट रही है।

Q2FY24 में 0.48% कम रहा था प्रॉफिट

इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.48% की गिरावट के साथ 2,646.3 करोड़ रुपए रहा था। एक साल पहले Q2FY23 में कंपनी को 2,659 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

ऑपरेशन्स से Q2 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 0.1% की गिरावट के साथ 22,516 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 22,540 करोड़ रुपए था।