सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैंl   विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, भारत सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के तारतम्य में उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 जून को प्रातः 6 बजे से माधव भवन परिसर विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में योग संगम के कार्यक्रम में समस्त विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारियों की इसमें सहभागिता रहेगी l
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने कहा कि, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार हैं, जिसे सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकार करके भारत की योग पद्धति को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देकर 21 जून को यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है l विक्रम विश्वविद्यालय का सम्पूर्ण परिवार इस योग दिवस पर मनोयोग के साथ योग संगम कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेगा l

#विक्रमविश्वविद्यालय, #योगसंगम, #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस, #21जून, #योगकार्यक्रम, #स्वस्थभारत