सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यपरिषद कक्ष में स्वतंत्रता दिवस को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे और 16 अगस्त तक होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत वाणिज्य विभागाध्यक्ष एस.के. मिश्रा ने की। तय कार्यक्रम के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद टॉवर चौक से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में एनसीसी, एनएसएस और सीसी के विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और हर घर तिरंगा अभियान को विशेष महत्व दिया जाएगा। प्रत्येक विभाग और छात्रावास में कम से कम दो तिरंगे लगाने तथा झंडा संहिता के पालन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए तिरंगे के साथ सर्वश्रेष्ठ सेल्फी प्रतियोगिता, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं, देशभक्ति नाटक, और वीरों की कहानियों पर आधारित रोल प्ले जैसे आयोजन होंगे। कुलगुरु ने सभी से आग्रह किया कि वे 100% उपस्थिति सुनिश्चित करें, स्वच्छता को प्राथमिकता दें और राष्ट्रप्रेम की भावना को सर्वोच्च रखें।
15 अगस्त को ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 16 अगस्त को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आयोजित लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालय एक शहीद परिवार को आमंत्रित कर उनका सम्मान करेगा।
बैठक का समापन कुलगुरु ने इस संदेश के साथ किया कि थोड़ा-थोड़ा प्रयास मिलकर बड़ा बदलाव ला सकता है। कुलगुरू के निर्देश स्वच्छता पर विशेष जोर – विश्वविद्यालय परिसर, सभी विभाग और छात्रावास पूरी तरह स्वच्छ रखें। हर घर तिरंगा अभियान – प्रत्येक विभाग और छात्रावास में कम से कम 2 तिरंगे लगाएं, जिनमें एक मुख्य तिरंगा हो। झंडा संहिता का पालन – सूर्योदय से पहले फहराना और सूर्यास्त से पहले उतारना सुनिश्चित करें।
तिरंगा यात्रा में सहभागिता –तिरंगा यात्रा में एनसीसी, एनएसएस और सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से शामिल हों। देशभक्ति प्रतियोगिताएं – रंगोली, चित्रकला, नाटक और रोल प्ले के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम व वीरों की गाथाएं प्रस्तुत करें। तिरंगे के साथ सेल्फी अभियान – सर्वश्रेष्ठ तिरंगा सेल्फी को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार दें। शहीद परिवार का सम्मान – स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में एक शहीद परिवार को आमंत्रित कर सम्मानित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम – देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन दें। लाइव प्रसारण में सहभागिता – 16 अगस्त को केंद्र/राज्य सरकार के कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन सुनिश्चित करें। राष्ट्रप्रेम और उत्सर्ग की भावना – पर्व को हृदय से मनाएं और देश की बुराइयों को समाप्त करने में योगदान दें।
#विक्रमविश्वविद्यालय #स्वतंत्रतादिवस #तीनदिवसीयकार्यक्रम #युवा #समारोह