सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : समाज सेवा और शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य रक्तदान जागरूकता, युवाओं के स्वास्थ्य सेवाओं तथा ज्ञान विनिमय कार्यक्रमों को सशक्त बनाना है। इसके तहत दोनों संस्थाएँ संयुक्त रूप से नियमित रक्तदान शिविर, रुतूमती अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और ज्ञान-साझा सत्रों का आयोजन करेंगी।
एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सपन जैन ने कहा कि यह समझौता संस्था की समुदाय के स्वास्थ्य और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एबीवीपी के प्रतिनिधियों ने भी कॉलेज द्वारा सेवा और शिक्षा के समन्वय की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डायरेक्टर विशाल शिवहरे, डॉ. वृषाली दोडके और डॉ. पंकज निगम उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विद्यार्थी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
#एलएनआयुर्वेदकॉलेज #एबीवीपी #रक्तदान #ज्ञानविनिमय #भोपालसमाचार #समाजसेवा #आयुर्वेदशिक्षा #एमओयू #युवासेवा #मध्यप्रदेशसमाचार