सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल- यूआईटी आरजीपीवी भोपाल कैंपस में एनसीसी यूनिट यूआईटी द्वारा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन एनएसएस यूनिट,हमीदिया अस्पताल भोपाल एवं एचडीएफसी बैंक के सहकार से किया गया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस सी चौबे, डायरेक्टर सुधीर सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय के एनसीसी – एनएसएस समन्वयक डॉ शशिरंजन अकेला सहित एनओ डॉ कौस्तुभ द्विवेदी, डॉ पुनीत टंडन ,डॉ अविनाश राय एवं ब्रजेन्द्र गौड़ सहित एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।

ब्लड डोनेशन ड्राइव में 62 यूनिट रक्त का दान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो एस सी चौबे ने कहा कि यूआईटी की एनसीसी-एनएसएस इकाई अपनी गतिविधियों से अन्यों को प्रेरणा दे रही है, रक्तदान शिविर का आयोजन कर छात्रों को रचनात्मक दिशा प्रदान कर रही है।
प्रो सुधीर सिंह भदौरिया ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से छात्रों के मन मे समाज सेवा का भाव जागृत करने का यह प्रकल्प सराहनीय है।
डॉ शशिरंजन अकेला ने कहा कि रक्तदान एवं अंगदान दोनों महादान की श्रेणी में आते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने उच्च शिक्षा संस्थानों को समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। रक्तदान से छात्रों में समाज के प्रति संवेदनशील होने का भाव जागता है।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ कौस्तुभ द्विवेदी ने व्यक्त किया।
#यूआईटीआरजीपीवी #ब्लडडोनेशन #रक्तदान #सेवा_संगठन #छात्र_पहल