सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बाबूलाल गौर शास. पी. जी. महाविद्यालय भेल, भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यावन वाटिका में पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार, प्राचार्य संजय जैन ,राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई प्रभारी गीता चौहान, नीरज सिंह पार्षद एवं जोन अध्यक्ष- 14, गणेश राम नागर , राम आसरे , राहुल सिंह, अर्चना शर्मा, सुषमा जादौन , आर.के शर्मा , ए.के महागाए, अनुराधा दुबे, मीता बादल, शालिनी तिवारी ,प्रतिभा डेहरिया, सीमा श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, सौरव सिंह, राजाराम महावर , एनएसएस एनसीसी के विद्यार्थी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने विद्यावन में पौधारोपण किया। नगर निगम द्वारा 150 कंजी एवं कचनार के पौधे पौधारोपण के लिए प्रदान किए गए।


इस अवसर पर बोलते हुए बारेलाल ने कहा कि हम इस धरती की संतान हैं। वसुंधरा ने हमें सूर्य, वायु, जल और फल प्रदान किए हैं। हम सब भूमि के ऋणी हैं। यही पर्यावरण हमारी सांसों की रक्षा करता है।हमारा भी कर्त्तव्य है कि हम इस धरती के पर्यावरण की रक्षा करें। प्राचार्य संजय जैन ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है – “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना। हम अपने घर, संस्था, परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखें तो हमारा कर्त्तव्य भी पूर्ण होगा।”
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी गीता चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों और प्राध्यापकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

#विश्वपर्यावरणदिवस #पौधारोपण #हरितभारत #पर्यावरणसंरक्षण #प्रकृति_प्रेम #पर्यावरणअभियान