सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 12 जुलाई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे हंसध्वनि सभागार, रविंद्र भवन, भोपाल में नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम विगत दो वर्षों से निरंतर सफलता के साथ आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में शिक्षा, कला, साहित्य, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है। इस आयोजन को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।

वर्ष 2024 में 258 एवं 2025 में 364 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आयोजित होने वाले समारोह में वर्ष 2025 एवं 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक, कला,साहित्य, खेल एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादाई एवं उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त वि‌द्यार्थियों एवं युवाओं के मार्गदर्शन हेतु अनुभवी वक्ताओं द्वारा कैरियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने एवं कैरियर के बेहतर विकल्पों को समझने में सहायता मिल सके।

समारोह के दौरान पिछले दो वर्षों में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों की उपलब्धियों एवं यादगार क्षणों को प्रदर्शित करती हुई एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आगंतुकों को इस पहल की यात्रा और उपलब्धियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।

विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा है कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया है।

मेघावी छात्र / छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी आवेदन फॉर्म 45/45, 45 बंगले से प्राप्त कर सकते हैं, आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 हैं।

जानकारी हेतु इस नंबर 9893575660 पर संपर्क कर सकते हैं


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नसभ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #भगव #सबन