आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर आप इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में टैक्स सेविंग्स FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम के जान लेना चाहिए।

NSC में मिल रहा ब्याज 7.7% सालाना ब्याज

इस स्कीम में फिलहाल 7.7% ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC का लॉक इन पीरियड 5 साल का है।

इसमें मिलता है टैक्स छूट का लाभ

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में आप जो भी पैसा निवेश करते हैं इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत उस पर आप टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करके इस पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।

इसमें 5 साल का रहता है लॉक इन पीरियड

अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको 5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप अपना पैसा 5 साल से पहले नहीं निकाल सकेंगे।

इसमें निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप मैच्योरिटी पीरियड के दौरान बीच-बीच में इस पर मिलने वाला ब्याज विड्रॉल करना चाहते हैं तो, इस स्कीम में निवेश करने पर आप ऐसा नहीं कर सकेंगे।

इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है यानी आप 60 महीनों तक पैसा नहीं निकाल सकेंगे। इसीलिए जो लोग 1-2 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं इनके लिए ये स्कीम ठीक नहीं है।

5 साल की FD पर भी मिलता है टैक्स छूट का लाभ

5 साल की FD को टैक्स सेविंग्स FD कहा जाता है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत, आपकी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं।