सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करने के लिए अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। अगर आपने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग्स प्लानिंग नहीं की है तो इसे जितना जल्दी हो शुरू कर देना चाहिए।

अगर आप टैक्स छूट वाले के लिए टैक्स सेविंग्स FD (5 साल की FD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पता होना चाहिए। इस स्कीम में 7.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

इसमें मिलता है टैक्स छूट का लाभ

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में आप जो भी पैसा निवेश करते हैं इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत उस पर आप टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करके इस पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।

बच्चों के नाम से भी खोल सकते हैं खाता

इस स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है। अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर माता-पिता की ओर से खाता खोला जा सकता है। 10 साल की उम्र में बच्चा अपना अकाउंट खुद संचालित कर सकता है, वहीं वयस्क होने पर उसे खाते की पूरी जिम्मेदारी मिल जाती है।

इसके अलावा एक 18 साल की उम्र का व्यक्ति खुद या माइनर व्यक्ति की ओर से NSC में निवेश कर सकता है। इस खाते को 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।

इसमें 5 साल का रहता है लॉक इन पीरियड

अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको 5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप अपना पैसा 5 साल से पहले नहीं निकाल सकेंगे।

इसमें निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप मैच्योरिटी पीरियड के दौरान बीच-बीच में इस पर मिलने वाला ब्याज विड्रॉल करना चाहते हैं तो, इस स्कीम में निवेश करने पर आप ऐसा नहीं कर सकेंगे।

इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है यानी आप 60 महीनों तक पैसा नहीं निकाल सकेंगे। इसीलिए जो लोग 1-2 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं इनके लिए ये स्कीम ठीक नहीं है।

5 साल की FD पर SBI दे रहा 6.50% ब्याज

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय 5 साल की FD पर 6.50% सालाना ब्याज दे रहा है, जो NSC में मिलने वाले ब्याज से कम है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी 5 साल की FD पर 6.50% सालाना ब्याज दे रहा है।