आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टाटा मोटर्स 3 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने वाली ग्रुप की तीसरी कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप कंबाइन रूप से टाटा मोटर्स के ₹2,73,985 करोड़ और टाटा मोटर्स DVR के ₹27,940 करोड़ मार्केट कैप से हुआ है।
इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाइटन ने 3 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा पार कर चुके हैं। टाटा मोटर्स के शेयर में मंगलवार (16 जनवरी) को 1.11% की बढ़त देखने को मिल रही है। इससे पहले कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर ने आज 827 के आंकड़े को छूकर अपना 52 वीक हाई भी बनाया।
टाटा मोटर्स ने इस साल अब तक 4% का रिटर्न दिया
इस साल अब तक टाटा मोटर्स ने करीब 4% का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह करीब 12.42% बढ़ा है, जबकि पिछले छह महीनों में कंपनी का स्टॉक 32.84% से ज्यादा चढ़ा है। एक साल की बात करें तो कंपनी ने 98.93% का रिटर्न दिया है।
TCS का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए
टाटा ग्रुप कंपनियों में सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन TCS का है। BSE के अनुसार 16 जनवरी को कंपनी का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए है। वहीं टाइटन का मार्केट कैप 3.41 लाख करोड़ रुपए पर है।
Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹3,764 करोड़ रहा
टाटा मोटर्स ने 2 नवंबर को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारि किए थे। जुलाई-सितंबर क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,764 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को एक साल पहले यानी 2022 की समान तिमाही में 944 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।
वहीं पिछली Q1FY24 में कंपनी को 3,202 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। ऑपरेशंस से Q2 में कंपनी का रेवेन्यू 32% बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपए हुआ। पिछले Q2FY23 में ये 79,611 करोड़ रुपए रहा था।
मार्केट कैप के मामले में टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज
मार्केट कैप के हिसाब से भारत की टॉप कंपनियों में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसका मार्केट कैप 18.86 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर 14.28 लाख करोड़ रुपए के साथ TCS, तीसरे नंबर पर 12.69 लाख करोड़ रुपए के साथ HDFC बैंक है। ICICI बैंक 7.08 लाख करोड़ रुपए के साथ चौथे और इंफोसिस 6.86 लाख करोड़ रुपए के साथ 5वें नंबर पर है।