आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: चेयरमैन गौतम अडाणी की लीडरशिप में अडाणी ग्रुप ने अपनी कई ग्रुप कंपनियों के माध्यम से तमिलनाडु में 42,700 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने का ऐलान किया है। अडाणी ग्रुप ने तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 में कई मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ग्रीन एनर्जी सबसे ज्यादा ₹24,500 करोड़ का निवेश करेगी

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि वह अगले 5-7 सालों में तीन पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में 24,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जो ग्रुप की कंपनियों के बीच सबसे बड़ा निवेश है। अडानी कॉनेक्स अगले 7 साल में हाइपरस्केल डेटा सेंटर में 13,200 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी।

अंबुजा सीमेंट्स और टोटल गैस भी राज्य में निवेश करेगी

इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स तीन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट्स में 3,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। वहीं अडानी टोटल गैस अगले 8 सालों में राज्य में 1,568 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी।

CM स्टालिन और करण अडाणी की उपस्थिति में साइन हुए MoUs

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर टीआरबी राजा, अडाणी पोर्ट्स के MD करण अडाणी, अन्य कैबिनेट मिनिस्टर्स और सेक्रेटरीज की उपस्थिति में MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

तमिलनाडु में हाइली-स्किल्ड वर्कफोर्स है: करण अडाणी

करण अडाणी ने तमिलनाडु को स्टेबिलिटी (स्थिरता), वेल एस्टेब्लिश्ड इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम, एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, टोटल कनेक्टिविटी, सेफ और सिक्योर नेबरहुड का एक असाधारण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में डाइवर्स और हाइली-स्किल्ड वर्कफोर्स है, जिसमें देश में कहीं और की तुलना में ज्यादा महिलाएं हैं।

अडाणी पोर्ट्स कर चुकी है 3,733 करोड़ रुपए का निवेश

अडाणी पोर्ट्स एंड SEZ वर्तमान में कट्टुपल्ली और एन्नोर पोर्ट्स को ऑपरेट करती है और अब तक तिरुवल्लूर जिले में 3,733 करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है। अडाणी ग्रीन एनर्जी PSP प्लांट्स और हाइड्रोइलेक्ट्रिक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स में निवेश करके अपनी प्रेजेंस को डायवर्सिफाई करेगी, जो इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करने के लिए ग्रेविटेशनल फोर्स का यूज करती है।

क्लियर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए ₹25,000 करोड़ निवेश करेगी कंपनी

कंपनी क्लियर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जिससे 4,400 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाला अडाणी-एजकॉन्क्स डेटा सेंटर एक नेटवर्क न्यूट्रल फैसिलिटी है। इसकी कैपेसिटी 33 मेगावाट है, जिसे अब 13,200 करोड़ रुपए के निवेश से 200 मेगावाट तक बढ़ाया जाएगा।