ITDC India e-Press / Agencies

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार रात गणपति विसर्जन की झांकियां निकली तो भक्त झूम उठे। तीन साल बाद खत्म हुए इस इंतजार के बाद हजारों की भीड़ उमड़ी। पहले रविवार रात झांकी निकलनी थी, लेकिन मौसम को देखते हुए इसे एक दिन आगे बढ़ाया गया। इसके बावजूद बरसता पानी भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर सका।

राजधानी के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर विहंगम नजारा उमड़ आया। शारदा चौक से रात 9 बजे झांकी निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और रात होते-होते सड़कों पर उन्हें देखने हुजूम उमड़ पड़ा। रातभर बारिश के बीच झांकियां अपनी रूट पर आगे बढ़ती रही और लोग डीजे-धुमाल की धुन में थिरकते रहे। ज्यादातर झांकियां रामायण-महाभारत जैसी पौराणिक कथाओं पर आधारित रहीं।

गणेशोत्सव के समापन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी ही 3000 थे। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का हुजूम मालवीय रोड, पुरानी बस्ती से लाखे नगर होकर रायपुरा तक नजर आया। विसर्जन सुबह तक चला।