आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कल की बड़ी खबर टाटा मोटर्स से जुड़ी रही। टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। वहीं अक्टूबर 2025 से ट्रक ड्राइवरों के लिए एयर कंडीशन्ड केबिन कम्पल्सरी हो जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

शेयर बाजार में आज सोमवार (11 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टाटा मोटर्स ने 10 दिसंबर (रविवार) को अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। टाटा मोटर्स ने बताया कि कंपनी इनपुट लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला ले रही है।

कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स के भी दाम बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन कीमतें कितनी बढ़ाई जाएंगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। संभव है, जल्द ही इसका भी ऐलान होगा। इसके अलावा, देश की लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए साल से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।