सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल  के अधिकारी/कर्मचारी, संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों ने ले.कर्नल आशीष अग्रवाल, निदेशक निफ्ट भोपाल की उपस्थिति में स्वच्छता प्रतिज्ञा ली और फिर उक्त सभी ने हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ  एकजुट होकर परिसर और परिसर के मुख्य द्वार और सड़क के  क्षेत्र पर सफाई कर, कचरा उठाकर इस श्रमदान अभियान में अपना योगदान दिया।