सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘फिट इंडिया पहल’ के तहत भारतीय डाक विभाग एवं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में पवन कुमार डालमिया, निदेशक डाक सेवाएँ (मुख्यालय), भोपाल, आशुतोष सती, उप-निदेशक डाक लेखा, भोपाल तथा अंशिका जैन, सहायक निदेशक, SAI की उपस्थिति में “संडेऑनसाइकिल”नामक साइकिल रैली का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया , क्षेत्रीय मुख्यालय, भदभदा रोड, गोरा गांव,भोपाल में किया गया|
जिसमें डाक विभाग के विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पोस्टमेंनों द्वारा प्रतिभागिता की गई । इस आयोजन पर विशेष रूप से रुचिका रायकवार पोस्टमैन इटारसी से आई ।श्री चंद्रप्रसाद कीर्ति तिवारी एवं एस.के. पाठक पोस्टमैन उपस्थित हुए, जो कि प्रतिदिन साइकिल से कार्यालय आते है एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक व सजग रहने का संदेश दिया गया ।

#संडेऑनसाइकिल #भोपालरैली #SAI #डाकविभाग #फिटनेसअभियान