ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । नए साल को लेकर देर रात तक जब पुलिस कप्तान साहिबा घूम घूम कर खुद पेट्रोलिंग की और मनचलों को खदेड़ा,तो पल भर के लिए किसी को यकीन नही हुआ कि खुद एसपी साहिबा सड़क पर आ चुकी है,दरसल नया साल का जश्न और पुराने साल की यादें को भुलाने के लिए युवा वर्ग पार्टियो का आयोजन करते है।

और इस पार्टी में बडी संख्या में लोग शामिल भी होते है,खासकर यह पार्टी होटलों या फिर बार और किसी महफि़ल में जमी हुई रहती है,जिंसमे शराब के साथ खाना और डांस कर मस्ती करने का मौका मिलता है,शायद शुक्रवार की रात को भी यही हो रहा है,और सबसे बड़ी बात की जिले के कलेक्टर ने भी आदेश जारी कर दिए थे कि रात 12,30 तक हर हाल में पार्टी या फिर आयोजन बन्द हो जाना चाहिए,बाकी दुकानों को 10 से 11 बजे तक बन्द करने का आदेश मिला था,

बस फिर क्या जिले की पुलिस कप्तान साहिबा पारुल माथुर अचानक सड़क पर निकली और एक एक चौक पर खुद गाड़ी से निकलकर सड़क पर खड़े होकर मॉनिटरिंग करने लगी,पुलिस कप्तान ने अग्रसेन चौक,बस स्टैंड चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग ,रामा मैग्नेटो,गोलबाजार,सत्यम चौक,गांधी चौक समेत अन्य स्थानों पर अपनी गाड़ी से घूमी….इस बीच उन्होंने मनचले लड़को को भगाया और कइयों को घर जाने की सलाह दी,

3 सवारी बाइक और बेवजह कार में सवार होकर घूमने वालो को भी हिदायत दी गयी,यहाँ तक 12,30 बजे तक शहर की सड़कों को सुनसान करने का जिम्मा उठा लेने वाली कप्तान साहिबा ने जब पूरी जिम्मेदारी खुद ली तो कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला…..और सबसे बड़ी बात 12 बजे के बाद जब कप्तान साहिबा रामा मैग्नेटो के पास सायरन बजाते हुई अपनी कार से पहुँची तो खड़ी हुई भीड़ तुरन्त निकल गई….फिलहाल पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण इस साल बिलासपुर में किसी तरह की कोई घटना नही हुई और नए साल को शान्त प्रिय तरीके से मनाया गया