सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग को फिटनेस बढ़ाने, तनाव कम करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के प्रभावी साधन के रूप में प्रस्तुत किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के व्यापक जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम तथा द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज़ कॉलेज में भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया।

साई सीआरसी भोपाल ने योग दिवस उत्साह से मनाया

अपना घर वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योग गतिविधियों में भाग लिया। उनके लिए विशेष रूप से ऐसे योगासन एवं अभ्यास कराए गए जो लचीलेपन, संतुलन एवं समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। इस सत्र में वृद्धजनों के जीवन में सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इसी क्रम में BSSS कॉलेज में योग जागरूकता एवं अभ्यास सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगासन, ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के दीर्घकालिक लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करण #12व