ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा कोरबा शहर के तुलसी नगर मार्ग में स्थित एस.एस. ग्रीन रेसिडेंस के कालोनी में चोरों ने धावा बोलकर नगदी रकम और अन्य सामान पार कर दिये। बाहर से लौटने पर मकान मालिक को इस बारे में जानकारी हुई।
उनके द्वारा कोतवाली थाना को इस बारे में अवगत कराया गया। एस.एस. ग्रीन के आवास क्रमांक बी-37 में रहने वाले जयपाल पांचाल अपने कुछ निजी कार्यों से परिवार सहित बाहर गये हुए थे। इसी दौरान यहां पर चोरी की घटना हुई। पांचाल परिवार जब यहां लौटा तो दरवाजा का ताला टूटा मिला और भीतर का सामान अस्त-व्यस्त स्थिति में मिला। बताया गया कि यहां रखे कई सामान के साथ 16 हजार रुपए नगद पार हुए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।