सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कल की बड़ी खबर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी रही। सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के तहत 12 से 16 फरवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।
ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया वैरिएंट बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। इसमें 4kWh बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर 190km की रेंज मिलेगी।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2024 में लगातार दूसरे साल सेकेंड पोजिशन हासिल की है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एपल के टिम कुक और टेस्ला के एलन मस्क पीछे छोड़ा।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
शेयर बाजार में आज सोमवार (5 फरवरी) को तेजी देखने को मिल सकती है।
पतंजलि ऐड केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
एपीजे सुरेंद्र होटल्स का IPO ओपन होगा।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका : 12 से 16 फरवरी तक लगा सकेंगे पैसा, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें
सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के तहत 12 से16 फरवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। हालांकि, गोल्ड बॉन्ड किस रेट पर जारी किए जाएंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है। इसे डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है। ये बॉन्ड 1 ग्राम सोने का होता है, यानी 1 ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होगी। इसे RBI की तरफ से जारी किया जाता है। ऑनलाइन अप्लाय करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलता है।
- ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर 4kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च : फुल चार्ज में 190KM की रेंज का दावा, 8 साल की वॉरंटी के साथ ₹1.10 लाख कीमत
ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक नया वैरिएंट बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया है। इसमें 4kWh बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर 190km की रेंज मिलेगी। कंपनी ने ई-स्कूटर के नए वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है।
S1X को अगस्त-2023 में 2kWh और 3kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। इनकी डिलीवरी अप्रैल में शुरू होगी। इसी के साथ कंपनी ने देशभर में ओला सर्विस सेंटर, चार्जिंग नेटवर्क और बैटरी वारंटी बढ़ाने की भी घोषणा की है।