आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सेंसेक्स में इस साल 16% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। साल की शुरुआत में सेंसेक्स 61,000 के स्तर पर था जो अब 71,106 के स्तर पर आ गया है। यानी एक साल में सेंसेक्स 10,000 पॉइंट से ज्यादा चढ़ा है।
इस दौरान स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 55% से ज्यादा, मिड कैप ने 45% से ज्यादा, मल्टी कैप ने 40% से ज्यादा, फ्लेक्सी कैप ने करीब 40% और लार्ज कैप ने 30% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस साल जिसने स्मॉलकैप फंड में 1 लाख रुपए इन्वेस्ट किए उनका इन्वेस्टमेंट 1.5 लाख रुपए से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में यहां हम सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं।