सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्रिराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया
श्रिराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने FY26 की पहली तिमाही (क्यू 1) में जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसका प्रमुख कारण मोटर इंश्योरेंस पोर्टफोलियो में निरंतर तेजी रही। कंपनी ने सकल प्रीमियम (सकल लिखित प्रीमियम – जीडब्ल्यूपी) में साल-दर-साल 31% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो Q1 FY25 में ₹733 करोड़ था, वह बढ़कर क्यू 1 FY26 में ₹960 करोड़ पहुंच गया। यह वृद्धि सामान्य बीमा उद्योग की औसतन 9% की वृद्धि दर से कहीं अधिक रही।
इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) 9% बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹114 करोड़ था। साथ ही, निवेश आय (Investment Income) में 7% की वृद्धि दर्ज की गई, जो वित्तीय साधनों से स्थिर रिटर्न के चलते संभव हो सकी।
श्रिराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अनिल अग्रवाल ने कहा,
“वर्ष की शुरुआत हमारे लिए बेहद सकारात्मक रही। हमारी पहली तिमाही की सफलता हमारे मुख्य क्षेत्रों की मजबूती और ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। हमने FY26 की पहली तिमाही में 15.41 लाख पॉलिसियां जारी कीं, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में जारी 12.82 लाख पॉलिसियों की तुलना में 20% अधिक है।”
उन्होंने आगे कहा,
“जहां मोटर बीमा क्षेत्र स्थायी रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वहीं हाल ही में लॉन्च किए गए हेल्थ इंश्योरेंस उत्पादों में भी उत्साहजनक वृद्धि देखने को मिल रही है। हमें विश्वास है कि यह गति आगे भी बनी रहेगी। वर्ष की ऐसी मजबूत शुरुआत के साथ हम आगामी तिमाहियों में और भी बेहतर परिणाम देने के लिए आशान्वित हैं।”
कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो जून 2025 तक 3.35 रहा, जो नियामक आवश्यकता 1.5 से काफी अधिक है। FY26 की पहली तिमाही के अंत तक कंपनी के पास 68 लाख सक्रिय पॉलिसियां थीं, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 63 लाख थी।
इसके अलावा, फाइनेंशियल एडवाइजर्स की भर्ती को लेकर कंपनी की पहल को भी गति मिली। इस तिमाही में 4,777 नए फाइनेंशियल एडवाइजर्स जोड़े गए। SGI के कुल फाइनेंशियल एडवाइजर्स की संख्या अब 93,769 हो गई है, जिसे वित्त वर्ष 2029–30 तक 2 लाख तक पहुंचाने की योजना है।
#श्रिरामजनरलइंश्योरेंस #तिमाहीरिपोर्ट #वित्तीयवृद्धि #बीमा #Q1रिपोर्ट #भारतबीमा