सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जी-शॉक की 2500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 9,995 रुपये से शुरू

नई दिल्ली। जापानी कंपनी कैसियो ने भारत में अपनी लोकप्रिय घड़ी ब्रांड जी-शॉक की नई 2500 सीरीज लॉन्च की है। इस नई रेंज में पारंपरिक डिजाइन, एनालॉग डिस्प्ले और आधुनिक सुविधाओं का संयोजन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसे 1983 में पेश की गई अपनी पहली जी-शॉक घड़ी DW-5000C से प्रेरित होकर तैयार किया है। भारतीय बाजार में इस सीरीज की कीमत 9,995 रुपये से शुरू होकर 26,995 रुपये तक जाती है।

दो डिजाइन विकल्पों में उपलब्ध जी-शॉक 2500 सीरीज में दो प्रमुख रेंज शामिल हैं। GAC-2500 में रेजिन बॉडी दी गई है, जबकि GMC-2500 में मेटल-क्लैड डिजाइन मिलता है। घड़ियों में चौकोर आकार से प्रेरित केस, गोल किनारे और परतदार डायल दिया गया है। कंपनी ने इसे ‘डेप्थ इन शैडो’ डिजाइन अवधारणा के तहत विकसित किया है। मल्टी-मिशन डेट फीचर खास इस सीरीज की प्रमुख विशेषताओं में मल्टी-मिशन डेट डिस्प्ले शामिल है। घड़ी में तीन हिस्सों वाली खिड़की के जरिए तारीख दिखाई जाती है। स्टॉपवॉच और अन्य सेटिंग्स के दौरान यही डिस्प्ले अलग-अलग जानकारी भी दिखा सकता है। कैलेंडर की व्यवस्था महीने के अंत और लीप ईयर के बदलावों को भी संभालती है।

झटकों और पानी से सुरक्षा नई सीरीज की घड़ियों में जी-शॉक की पहचान मानी जाने वाली शॉक रेजिस्टेंस तकनीक दी गई है। इनमें 20 बार यानी लगभग 200 मीटर तक पानी से सुरक्षा का दावा किया गया है। एनालॉग डिस्प्ले में नौ बजे की स्थिति पर छोटे सेकंड का डायल और तीन बजे की स्थिति पर मल्टीफंक्शन डिस्प्ले मिलता है। भारतीय बाजार पर कंपनी का फोकस कैसियो इंडिया के प्रबंध निदेशक ताकुतो किमुरा ने लॉन्च के अवसर पर कहा कि नई सीरीज कंपनी की मजबूती, कार्यक्षमता और बेहतर डिजाइन की विरासत को आगे बढ़ाती है। नई रेंज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो पारंपरिक एनालॉग घड़ियों के साथ टिकाऊपन और आधुनिक लुक चाहते हैं।


Hashtags: #BusinessEconomy #Bhopal #शॉक #2500 #सीरीज #भारत #लॉन्च #कीमत #995 #जीशॉककी2500