आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (25 सितंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 73 अंक बढ़कर के साथ 66,082 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में 4 अंकों की तेजी रही, यह 19,678 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिल रही है।

आज से ओपन हो रहे 2 IPO

आज से JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड ओपन हो गए हैं। SW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹2,800 करोड़ जुटाना चाहती है। वहीं अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹640 करोड़ जुटाना चाहती है। यहां देखें दोनों IPO की डिटेल्स

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹113-₹119 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 126 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹119 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,994 इन्वेस्ट करने होंगे।

यह 100% फ्रेश इश्यू होगा, जिसके लिए कंपनी 235,294,118 शेयर इश्यू करेगी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 27 सितंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 6 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 1638 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1638 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹194,922 खर्च करने होंगे। JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, JSW ग्रुप की तीसरी कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों में JSW एनर्जी और JSW स्टील शामिल हैं।

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड

अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹640 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹400 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि ₹240 करोड़ के शेयर कंपनी के मौजूदा शेयर होल्डर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 27 सितंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।