सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में मंगलवार यानी 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 456 अंक गिरकर 72,943 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 22,147 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट रही और सिर्फ 8 में तेजी देखने को मिली है। आज पावर, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर आज 3% से ज्यादा फिसले हैं।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

इजराइल-हमास युद्ध के बाद अब ईरान और इजराइल में तनाव के कारण जियो टेंशन फिर बढ़ने लगी हैं।

बाजारों में तेज रैली के बाद लोग कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप ओवरवैल्यूड हो गए हैं।

कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार को नीचे खींचा है। US सहित अन्य बाजार में भी कल करीब 1% की गिरावट रही।

वोडाफोन आइडिया का FPO 18 अप्रैल को ओपन होगा

वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) ने 18,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO लाने का ऐलान कर दिया है। यह FPO 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ओपन रहेगा।

कंपनी ने अपने FPO के लिए प्राइस बैंड ₹10 से ₹11 के बीच तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। ऐसे में यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे।

सोमवार को सेंसेक्स में रही थी 845 अंक की गिरावट

इससे पहले सोमवार यानी 15 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही थी, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ था।