आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चाईनीज टेक कंपनी शाओमी ने HyperOS नाम के एक ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा की है। कंपनी के CEO लेई जून ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा,’आज का दिन एक ऐतिहासिक क्षण है। सालों के कलेक्टिव वर्क के बाद हमारा नया ऑपरेटिंग सिस्टम शाओमी हाइपरओएस, शाओमी 14 सीरीज के साथ ऑफिशियल रूप से शुरू होने के लिए तैयार है।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी धीरे-धीरे MIUI को हाइपरओएस से रिप्लेस करेगी। या फिर कंपनी विवो की तरह अपने डिवाइस को अलग-अलग मार्केट में दो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन लॉन्च कर सकती है। विवो अपने डिवाइस को चीन में ओरिजिन OS और भारत सहित ग्लोबल मार्केट में फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करता है।

भारत में भी नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करेगी कंपनी?

कंपनी के CEO ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम चीन के साथ भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा। या फिर चीन तक ही सीमित रहेगा। एक्स पर जब एक यूजर ने हाइपरओएस के ग्लोबल रीलीज के बारे में सवाल किया तो उसके जवाब में CEO लेई जून ने लिखा,’बने रहें’। इससे यह कंफर्म नहीं होता है कि हाइपरओएस ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा, लेकिन एक संभावना को संकेत देता है।