सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: इस बार के वेडिंग सीजन में देशभर में लगभग 38 लाख शादियां होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस बार शादी का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट कम है तो इसके लिए वेडिंग लोन या ‘मैरी नाउ, पे लेटर’ (MNPL) जैसी सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन इन सुविधाओं के इस्तेमाल से पहले इंटरेस्ट रेट, लोन अमाउंट और री-पेमेंट शेड्यूल जैसी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो ये सुविधा जंजाल बन सकती है। ऐसे में यहां हम वेडिंग लोन और MNPL स्कीम के बारे में हर जरूरी जानकारी बता रहे हैं….

वेडिंग लोन और MNPL लोन

वेडिंग लोन एक तरह का पर्सनल लोन है जिसका इस्तेमाल शादी से जुड़े खर्चों जैसे कि वेन्यू का किराया, खानपान, सजावट और फोटोग्राफी आदि को कवर करने के लिए किया जाता है। इन लोन्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वे आम तौर पर अनसिक्योर्ड होते हैं, यानी आपको लोन लेने के लिए कोलेटरल के तौर पर किसी भी चीज को गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।

वहीं जिस तरह बाय नाऊ पे लेटर की सुविधा होती है MNPL भी वैसा ही है। अभी शादी करें और बाद में चुकाए। बजाज और संकश जैसे कई प्लेटफॉर्म ये सर्विस देते हैं। कुछ प्लेटफॉर्म ग्राहक को अट्रैक्ट करने के लिए तीन से छह महीने का इंटरेस्ट-फ्री पीरियड ऑफर करते हैं। MNPL ऑफर करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म्स ने कई होटल चेन्स से पार्टनरशिप भी की है।