सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) के स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के लिए यह गौरव का विषय है कि बीबीए इन हॉस्पिटैलिटी एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट (बैच 2024-25) के छात्र अंकित कुमार, ध्रुव शर्मा और ध्रुव पटनाकर का चयन भारत के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल हिल्टन बैंगलोर एम्बेसी गोल्फलिंक्स में 2-वर्षीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के लिए हुआ है।
यह उपलब्धि इन छात्रों के अकादमिक और व्यावसायिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को होटल संचालन, गेस्ट सर्विस, फूड एंड बेवरेज मैनेजमेंट जैसी विभिन्न सेवाओं में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंगे।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एसजीएसयू का इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड प्रोग्राम छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु तैयार कर रहा है।
कुलगुरू विजय सिंह ने कहा कि इस अप्रेंटिसशिप के माध्यम से छात्रों को न केवल कौशल का विकास करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे नेतृत्व क्षमता, कार्यस्थल पर व्यावहारिक समझ और प्रोफेशनल दृष्टिकोण भी विकसित कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चयन छात्रों की मेहनत, समर्पण और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रति उनके जुनून का प्रमाण है।
प्रो. लोचन नगर, विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ने भी चयनित छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और विश्वास जताया कि यह अवसर उन्हें हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में व्यावसायिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगा।

#एसजीएसयू #हिल्टनबैंगलोर #अप्रेंटिसशिप #छात्रसफलता #संस्थानिकउपलब्धि #हॉस्पिटैलिटीइंडस्ट्री #नौकरीका अवसर