सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 4 अप्रैल को तेजी देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,501 का और निफ्टी ने 22,619 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 74,227 के लेवल पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी में भी 80 पॉइंट की तेजी रही, ये 22,514 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली। HDFC बैंक निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.48% की तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी IT में सबसे ज्यादा 1.48% की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.23%, निफ्टी बैंक में 1.04%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.00 % की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि, निफ्टी FMCG, निफ्टी फार्मा और निफ्टी ऑयल एंड गैस में गिरावट देखने को मिल रही है।
वोडाफोन आइडिया का शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी
वोडाफोन आइडिया के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे कंपनी का शेयर 2.21% की तेजी के साथ 13.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, बीते दिन वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के शेयर होल्डर्स ने इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी। इसी का असर आज शेयर में देखने को मिल रहा है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल 3 अप्रैल को मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 27 अंक फिसलकर 73,876 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट रही, ये 22,434 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में आज 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।