आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार (10 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 566 अंक की तेजी के साथ 66,079 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 177 अंक की तेजी रही, यह 19,689 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और सिर्फ 3 में गिरावट देखने को मिली।

कोल इंडिया समेत निफ्टी-50 के 44 शेयरों में तेजी

कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, UPL, JSW स्टील समेत निफ्टी-50 के 44 शेयरों में तेजी रही। टाइटन, डॉ रेड्‌डी, TCS, सिप्ला और इंडसइंड बैंक में गिरावट देखने को मिली। वहीं एशियन पेंट्स के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.01% की तेजी रही

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.01% की तेजी देखने को मिली। मेटल और PSU बैंक सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी रही। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। FMCG, IT और फार्मा सेक्टर में भी तेजी रही।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी सोमवार (9 अक्टूबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 483 अंक फिसलकर 65,512 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 141 अंक की गिरावट रही। यह 19,512 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी देखने को मिल रही थी। मेटल, ऑयल मार्केटिंग और बैंक शेयरों में बिकवाली रही। हालांकि फार्मा और IT सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी।