सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 526 अंक की बढ़त के साथ 72,996 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 118 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 22,123 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में 3.49% की तेजी रही। मारुति सुजुकी का शेयर 2.53% चढ़कर बंद हुआ।

SRM कॉन्ट्रैक्टर्स के IPO में निवेश का मौका

कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स कंपनी SRM कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 26 मार्च से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 28 मार्च तक बोली लगा सकेंगे।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 70 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹200-₹210 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹210 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,700 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 910 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹191,100 इन्वेस्ट करने होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 26 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 361 अंक की गिरावट के साथ 72,470 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 22,004 के स्तर पर बंद हुआ था।