सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 26 मार्च को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 361 अंक की गिरावट के साथ 72,470 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 22,004 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली। आज पावर, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। भारती एयरटेल निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
SRM कॉन्ट्रैक्टर्स का IPO आज से ओपन
कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स कंपनी SRM कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 28 मार्च तक बोली लगा सकेंगे।
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 70 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹200-₹210 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹210 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,700 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 910 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹191,100 इन्वेस्ट करने होंगे।
शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 22 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 190 अंक की तेजी के साथ 72,831 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही, ये 22,096 के स्तर पर बंद हुआ था।