सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार ने आज यानी 17 जनवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 1200 अंक से ज्यादा गिरकर 71,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 350 अंक की गिरावट है। यह 21,700 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। तिमाही नतीजों के बाद HDFC बैंक के शेयर 6% से ज्यादा टूटे हैं। ICICI बैंक भी 2% से ज्यादा नीचे हैं। वहीं टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी में 1% से ज्यादा की गिरावट है।