सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय भोपाल में योग संगम दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसकी थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग “{“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”} रखी गई। इसमें योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है जिसका किसी धर्म अथवा पक्ष से कोई संबंध नहीं है। योग मानसिक एवं शारीरिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखता है। योग दिवस पर लगभग 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया एवं योग की प्राथमिकता को समझा। मुख्य अतिथि भरत व्यास, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग एवं अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य दीप्ति श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया एवं आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक योग किया गया।


जिसमें महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अशोक नेमा और समस्त प्राध्यापक गण, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान समस्त कार्यालय कर्मचारी शामिल हुए। महाविद्यालय की कीड़ा अधिकारी रश्मि केला होलानी और राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी मंजुला विश्वास के मार्गदर्शन में त्रिदिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में खेल विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रास एवं एनसीसी की छात्राओं ने योग अभ्यास किया।

#योगसंगम #सरोजिनी नायडूकन्यामहाविद्यालय #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #महिला शिक्षा #स्वास्थ्यऔरयोग