सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरकार ने मार्च महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.78 लाख करोड़ रुपए जुटाए। यह वित्त वर्ष 2023-2024 का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ का कलेक्शन किया था।

यह पिछले फाइनेंशियल ईयर (2022-23) के मार्च महीने के मुकाबले 11.5% ज्यादा है। तब GST से 1.60 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वित्त वर्ष 2024 में GST कलेक्शन 11.7% बढ़कर 20.14 लाख करोड़ रुपए और हर महीने का एवरेज कलेक्शन बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष में ये 1.5 लाख करोड़ रुपए था।

CGST 31,785 करोड़ रुपए, SGST 39,615 करोड़ रुपए रहा

वित्त मंत्रालय के अनुसार, मार्च के GST कलेक्शन ₹1,78,484 करोड़ में CGST 34,532 करोड़ रुपए और SGST 43,746 करोड़ रुपए रहाI GST 87,947 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 40,322 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,259 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 996 करोड़ रुपए शामिल हैं।

2017 में लागू हुआ था GST

GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।