सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महिला महाविद्यालय द्वारा आठवें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. मनोज जॉनसन] मेडिकल डायरेक्टर] जॉनमेरियन वेलनेस ग्रुप (कर्नाटक) तथा डॉ. प्रवीण जैकब नैचुरोपैथी क्लीनिशियन एवं रिसर्चर (केरल)] संत हिरदाराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी सहित समस्त शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय देते महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंकेश सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस घोषित किया था। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 1948 में ऑल इंडिया नैचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य औषधि रहित प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित विषय विशेषज्ञों द्वारा गट हेल्थ (उदर स्वास्थ्य) मधुमेह रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस कार्यक्रम से पूर्व प्राकृतिक चिकित्सा सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रील मेकिंग] टैटू मेकिंग] टेªजर हंट नैचुरोपैथी फेस्ट इत्यादि का आयोजन किया गया। में सहविभागी एवं विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समापन में डॉ. सरसस्वती टेवानी] प्रोफेसर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय छात्राओं द्वारा संत नगर में प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी के लिए यह दिन उत्साह से भरपूर रहा।
#संतहिरदाराममेडिकलकॉलेज #प्राकृतिकचिकित्सादिवस #नेचरक्योर #स्वास्थ्यजागरूकता #योगप्राणायाम #राष्ट्रीयप्राकृतिकचिकित्सादिवस #भोपालसमाचार